हैदराबाद में बड़ा हादसा अपार्टमेंट में आग लगने से 6 लोगों की मौत
हैदराबाद। सुबह एक बड़े हादसे की खबर मिली दिवाली के मौके पर हैदराबाद में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक अपार्टमेंट में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई। डीसीपी वेंकटेश्वर राव सेंट्रल जोन ने बताया कि हैदराबाद के नामपल्ली के बाजारघाट में एक अपार्टमेंट परिसर में स्थित गोदाम में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई है।
आग की शुरुआत कार रिपेयरिंग के दौरान स्पार्किंग से हुई। आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
news updating..

