हैदराबाद के बाद अब मायानगरी मुंबई में बारिश ने तबाही मचाई है। महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे समेत कई इलाकों में बुधवार की रात मूसलाधार बारिश हुई और पूरा शहर पानी से भर गया।
#WATCH Heavy rainfall triggers water logging in parts of Mumbai; visuals from near Sion police station and King's Circle. #MumbaiRains
India Meteorological Department (IMD) has issued red alert in Mumbai for today. pic.twitter.com/wHZ1i6H1xX
— ANI (@ANI) October 14, 2020
#WATCH Heavy rainfall triggers water logging in parts of Mumbai; visuals from near Sion police station and King's Circle. #MumbaiRains
India Meteorological Department (IMD) has issued red alert in Mumbai for today. pic.twitter.com/wHZ1i6H1xX
— ANI (@ANI) October 14, 2020
मुंबई और पुणे में रातभर जमकर बारिश हुई है और सड़कों, गलियों में घुटनों से अधिक तक पानी भर गया है। पानी का बहाव इतना तेज है कि एक शख्स को बहते देखा गया, मगर लोगों की मदद से उसे रेस्क्यू किया गया।
पुणे और मुंबई में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। हैदराबाद की तरह ही मुंबई और पुणे में जल प्रलय सा नजारा देखने को मिल रहा है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों में आज भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
भारतीय मौसम विभाग के ने मुंबई, ठाणे समेत पूरे नॉर्थ कोंकण इलाके के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। रातभर हुई भारी बारिश की वजह से मुंबई की रफ्तार कम गई है और सड़कों पर निकला लोगों का मुश्किल हो गया
बुधवार को पुणे में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात हो गए। बाढ़ प्रभावित निमगांव और केतकी गांव से करीब 40 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। फिलहाल 15 लोग अब भी फंसे है, जिन्हें रेस्क्यू करने का काम जारी है। इसके अलावा, एक अन्य घटना में इंदारपुर में दो लोगों को उनके गाड़ी के साथ रेस्क्यू किया गया है।
बताया जा रहा है कि मुंबई में सियोन पुलिस स्टेशन के पास घुटनों तक पानी भर गया है और मुंबई, पुणे समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में सड़कों पर पानी का सैलाब बहता दिख रहा है। मुसलाधार बारिश की वजह से मुंबई के सियोन पुलिस स्टेशन और किंग्स सर्कल में भी सड़कें पानी से डूब गई हैं। वहीं, श्रीमंत दगड़ूसेठ हलवाई गणपति मंदिर के पास भी भारी बारिश की वजह से पानी भर गया है।












