jabalpur

हिरन नदी से चोरी की रेत भरकर ले जायी जा रही  2 टैक्टर ट्राली जप्त टैक्टर मालिकों की तलाश

जबलपुर। थाना  बेलखेडा में  2 टैक्टर ट्राली को मय चोरी की रेत सहित, अवैध रेत का परिवहन करते हुये पकड़ा गया है।
थाना बेलखेडा में आज  विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गुबराकला हिरन नदी घाट से रेत अवैध रूप से उत्खनन कर चोरी से ट्रैक्टर ट्राली में परिवहन किया जा रहा है।

सूचना पर ग्राम गुबरा की ओर से आने वाले रोड पर दबिश दी गयी, आज सुबह 10 बजे गुबराखुर्द रोड तरफ से 2  टैक्टर आते दिखे जिन्हें हाथ देकर रोकने का इशारा किया गया, दोनों टैक्टर चालक टैक्टर ट्राली को खेत मे खडा कर भाग गये। टैक्टर क्रमंाक एमपी 20 एए 2592 एवं टैक्टर क्रमंाक एमपी 20 एए 1754 में हिरन नदी की रेत भरी हुई मिली।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम