Latest

हिमाचल में भूकंप के झटके, दहशत में घर से निकले लोग

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सोमवार को एक बार फिर से भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं. शिमला से 280 किमी दूर किन्नौर जिले के पूह थाने में एक कमरे की छत गिर गई है. हालांकि, इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है. कुल्लू में जिले में 4 बजकर 21 मिनट में लोगों ने हल्के झटके महसूस किए. इस दौरान लोग घरों से बाहर निकल आए.

भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4.1 दर्ज की गई है. जमीन से 5 किलोमीटर नीचे इसका सेंटर था. मौसम विभाग का कहना है कि इसका केंद्र हिमाचल का किन्नौर जिला ही था. इसलिए प्रदेश में किन्नौर, कुल्लू और शिमला जिला में इसके झटके महसूस किए गए हैं.

हालांकि, भूंकप से जान का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन डरे-सहमे लोग घरों से बाहर आए. वहीं, ऑफिस में बैठे लोगों ने झटके महसूस किए हैं. मौसम विभाग के शिमला केंद्र की ओर से भूकंप की पुष्टि की गई है.

बता दें कि इससे पहले भी हिमाचल में बीते माह भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. यहां सबसे ज्यादा भूकंप के झटके चंबा में आते हैं. वहीं, शिमला के रामपुर में भी इस दौरान हल्के झटके महसूस किए गए.

Leave a Reply

Back to top button