Site icon Yashbharat.com

हिना खान ने बिग बॉस पर लगाया गंभीर आरोप, कहा कुछ ऐसा सुन आपके कान भी हो जाएंगे खड़े

hina khan

मुंबई। टीवी की संस्कारी बहू हिना खान ने बिग बॉस पर गंभीर आरोप लगाया है। अपने झगड़ालू स्वभाव और विवादित बयानों के कारण हिना खान पूरे सीजन सुर्खियों में छाई रही। शो में हिना खान और शिल्पा शिंदे आपस में लड़ाई करते भी नजर आई।  लोगों ने शिल्पा को हिना के मुकाबले ज्यादा वोट देकर उन्हें विनर बनाया। फिलहाल बिग बॉस को खत्म हुए लगभग एक महीना हो चुका है लेकिन अभी भी बिग बॉस से जुड़ी कुछ खबरें देखने को मिल ही जाती हैं।

हिना खान ने बिग बॉस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके एडिटिंग कांसेप्ट में कमी है और पूरे सीजन के दौरान मेरी नेगेटिव छवि को टीवी पर प्रसारित किया गया है ताकि मैं लोगों को बुरी दिखूं।


पूरे सीजन में हिना खान को लेकर खूब नेगेटिव पब्लिसिटी हुई है लेकिन काफी हद तक इसकी जिम्मेदार वह खुद है। पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में हिना खान ने 8 साल तक काम किया है और इसमें ‘अक्षरा’ नामक संस्कारी बहू का किरदार निभाया था लेकिन बिग बॉस में हिना खान का बिल्कुल अलग बिहेवियर देखने को मिला।

इसके अलावा हिना खान ने शो में कई बड़े सेलेब्स के बारे में विवादित बयान भी दिए जिसकी वजह से उनकी खूब आलोचना भी हुई और उनकी इन्हीं हरकतों और बयानों की वजह से लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल भी किया।

Exit mobile version