Thursday, April 30, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

जब कुएं में जा समाया फसल कटाई करने वाला हार्वेस्टर

IMG 20180415 WA0106

कटनी। जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर ग्राम बिलहरी में ताज शाम फसलों की कटाई करता एक हार्वेस्टर कुएं में जा गिरा। हार्वेस्टर के चालक को इस हादसे में गम्भीर चोटें आईं हैं। कुएं में गिरे हार्वेस्टर को काफी मसक्कत के बाद निकाला जा सका।

मिली जानकारी के अनुसार यहां एक खेत मे कटाई के लिये हार्वेस्टर आ रहा था इसी रास्ते मे एक पुराना कुआं था जो जमीन और यहां आसपास लगी झाड़ियो के कारण चालक को नहीं दिखा तथा वह हार्वेस्टर सहित कुएं में जा समाया।

IMG 20180415 WA0104

आसपास के लोग आवाज सुनकर दौड़े, बिलहरी पुलिस को खबर की गई। मोके पर बिलहरी थाने का स्टाफ भी पहुंचा बाद में क्रेन की मदद से हार्वेस्टर को निकालने की मसक्कत शुरू हुई। हादसे में घायल चालक का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। हार्वेस्टर पंजाब के किसी ठेकेदार का बताया गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply