Site icon Yashbharat.com

हार्दिक पटेल के अश्लील वीडियो पर मचा बवाल, बोले- गंदी राजनीति की शुरुआत

haedik patel and rahul gandhi

अहमदाबाद। गुजरात चुनाव से ठीक पहले पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल का अश्लील वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। वीडियो सामने आने के बाद जहां हार्दिक पटेल ने इसे बदनाम करने की साजिश बताया है वहीं खबरों के अनुसार कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मामले का जिक्र किए बगैर भाजपा पर निशाना साधा है।

गुजरात दौरे पर गए कांग्रेस उपाध्यक्ष ने सीडी को लेकर भाजपा पर निशान साधा और कहा कि हार्दिक को दबाने की कोशिश की जा रही है। हार्दिक की आवाज को कोई मिटा नहीं सकता।

वहीं हार्दिक पटेल ने कहा कि भाजपा ने अपनी मूल प्रकृति के अनुसार गंदी राजनीति शुरू कर दी है। यह वीडियो छेड़छाड़ कर बनाया गया है।

वीडियो से मची हलचल

यह वीडियो अश्विन सांगलेश्वरीया ने पोस्ट करते हुए बताया है कि ‘यह ऊटी के एक होटल का है। हार्दिक और महिला की बातचीत से ऐसा लगता है कि वे किसी नौकरी के सिलसिले में बात कर रहे हैं। इसके अलावा वीडियो से उनके बीच अंतरंगता का भी आभास होता है।’

सोमवार को गांधीनगर में पाटीदार समिति की बैठक होनी थी। इसमें कांग्रेस की ओर से आरक्षण दिए जाने के फार्मूलों पर चर्चा होनी थी। लेकिन, इससे पहले ही यूट्यूब पर हार्दिक का कथित वीडियो वायरल होने से राज्य की राजनीति में एक मोड़ आ गया है।

हार्दिक ने साजिश बताया

वीडियो वायरल होने पर हार्दिक ने कहा है कि यह एक साजिश है। कांग्रेस नेता अहमद पटेल को आतंकी साबित करने का प्रयास करने वाली भाजपा उनके साथ ही यह वीडियो भी जारी करने वाली थी। लेकिन वह दांव उलटा पड़ गया।

उन्होंने आशंका जताई कि उनके करीब 100 वीडियो बैंकाक में तैयार किए गए हैं। यह महिला के आत्मसम्मान के साथ खिलवाड़ है। राज्य में गंदी राजनीति की शुरुआत हो गई है। महिला की जासूसी, हत्या और सीडी जारी करने का काम कौन करता है सब जानते हैं। आंदोलन समिति की कोर कमिटी में चुनाव में समर्थन देने पर चर्चा हो रही थी। लेकिन ठीक उससे पहले वीडियो जारी किया गया।

उन्होंने कहा कि पाटीदार आंदोलन मजबूती के साथ चल रहा है। इस तरह काम करने से भाजपा की 50 सीट ही आनेवाली है। एक सीट भी ज्यादा नहीं मिलने वाली।

Exit mobile version