jabalpurमध्यप्रदेश

हाई कोर्ट के जज पूर्ण स्वस्थ, जस्टिस शर्मा को परिवार सहित क्वारन्टीन किये जाने की खबर गलत

इंदौर।  मप्र हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ के प्रशासनिक जस्टिस एससी शर्मा व उनका परिवार पूर्ण रूप से स्वस्थ है।

उन्हें परिवार सहित क्वारन्टीन किये जाने की खबर पूर्णतः गलत है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस तरह की खबर आने के बाद न्यायिक जगत में हड़कंप की स्थिति बन गई थी। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार वास्तविकता यह है कि जस्टिस एस सी शर्मा सपरिवार पूरी तरह स्वस्थ है और नियमित न्यायालयीन कार्य कर रहे हैं।

हाई कोर्ट इंदौर का एक कर्मचारी जो कोरोना पॉजिटिव पाया गया वह जस्टिस एससी शर्मा के यहां कार्यरत नही है। वह हाई कोर्ट रजिस्ट्री के एक अधिकारी के यहाँ कार्यरत है जिसका इलाज चल रहा है और सम्बंधित अधिकारी एवं उनका परिवार क्वारन्टीन में है और वे सभी स्वस्थ है।

Back to top button