FEATUREDLatest

हाई अलर्ट जारी : बेंगलुरु मेट्रो स्टेशन से संदिग्ध आतंकी फरार, खोज में जुटी पुलिस

बेंगलुरु। मैजेस्टिक मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार की रात जांच के दौरान विरोध के बाद लापता हुए संदिग्ध आतंकी की तलाश के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित कर दी गई हैं। बेंगलुरु पुलिस आयुक्त टी. सुनील कुमार ने बुधवार को यहां संवाददाताओं को बताया, ‘सहायक पुलिस आयुक्त महंत रेड्डी की निगरानी में पांच सदस्यीय तीन टीमें मैजेस्टिक मेट्रो स्टेशन से फरार अज्ञात संदिग्ध की खोज के लिए लगा दी गई हैं।’

उन्होंने बताया कि करीब 40 वर्षीय संदिग्ध ने एक गेट से प्रवेश पर रोके जाने के बाद दूसरे गेट से भी मेट्रो स्टेशन में घुसने की कोशिश की थी, लेकिन सिक्योरिटी गार्ड ने मेटल डिटेक्टर के अलर्ट करने पर उसे प्रवेश से रोक दिया। उसकी कलाई में संदिग्ध चीज बंधी थी और बैग में भी कोई भारी वस्तु रखी थी। कुर्ते को कलाई से ऊपर करने और बैग की जांच कराने के लिए कहने पर वह फरार हो गया था।

कुमार ने बताया कि मेट्रो स्टेशन, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। आरोपित की सीसीटीवी फुटेज भी मीडिया आदि में प्रसारित कर दी गई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply