Wednesday, April 29, 2026
FEATURED

हाईटेंशन लाइन के खंभे पर चढ़कर युवक ने दी आत्महत्या की धमकी फि‍र हुआ ऐसा !

राजगढ़। जिला मुख्यालय से करीब सात किमी दूर स्थित रानीपुरा गांव में एक शराबी युवक रविवार शाम अपने परिजन से नाराज होकर हाईटेंशन लाइन के बिजली खंभे पर चढ़ गया। ग्रामीणों ने खंभे से नीचे उतरने के लिए युवक से काफी निवेदन किया, लेकिन बार-बार आत्महत्या करने की धमकी देता रहा।

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे डायल 100 वाहन को देखकर युवक खंभे से उतरकर भाग गया। युवक शाम करीब 6 बजे से 7 बजे तक खंभे पर बैठकर आत्महत्या की धमकी देता रहा।

युवक के चचेरे भाई बद्रीलाल तंवर ने कोतवाली पुलिस को बताया कि युवक बाबू (25) पिता मांगीलाल तंवर शराब पीने का आदी है। रविवार शाम शराब के नशे में गांव में हंगामा कर रहा था।

समझाइश दी। इससे नाराज होकर बाबू हाईटेंशन लाइन के खंभे पर चढ़ गया। एक घंटे तक वह खंभे पर बैठकर लोगों को मरने के लिए धमकाता रहा। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए।

बाबू 24 जनवरी को अपने चचेरे भाई बद्रीलाल के कुएं में कूद गया था। उस समय बद्रीलाल ने पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बद्रीलाल की मानें तो बाबू इसके पहले भी तीन बार कुएं में कूदकर जान देने की कोशिश कर चुका है। परिजन ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

युवक की तलाश कर रहे हैं

बाबू नाम का युवक शराब पीने का आदी है। वह पहले भी अपने परिजन से नाराज होकर कुएं में कूद गया था। कल खंभे पर चढ़ गया। बाद में पुलिस को देखकर भाग गया। परिजन ने कार्रवाई के लिए आवेदन दिया है। युवक की तलाश कर रहे हैं।

-जेबी राय, थाना प्रभारी, कोतवाली थाना, राजगढ़।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply