Site icon Yashbharat.com

हरियाणा के रेवाड़ी में स्कूल खुलते ही 80 बच्चे हुए कोरोना संक्रमित

School Reopening

School Reopening

रेवाड़ी: केंद्र सरकार से अनुमति मिलने के बाद कई राज्यों में स्कूलों को छात्रों के लिए खोल दिया गया है, लेकिन अब इस फैसले का असर बच्चों पर कहर बनकर बरपा है। दरअसल, हरियाणा के रेवाड़ी में कल यानी मंगलवार को आठ स्कूलों में कम से कम 80 बच्चे कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं। इतने अधिक स्टूडेंट्स के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों को बंद करने का दिया आदेश

पांच सरकारी और तीन प्राइवेट स्कूलों में 80 बच्चों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रभावित स्कूलों को 15 दिन तक बंद करने का आदेश दिया है।

साथ ही इन स्कूलों को सैनिटाइज कराने का भी आदेश दिया गया है। गौरतलब है कि हरियाणा सरकार ने दो नवंबर से 9वीं से 12वीं कक्षा तक के स्कूलों को नियमित तौर पर खोलने का आदेश दिया था। वहीं दिवाली से पहले स्वास्थ्य विभाग ने कुछ प्राइवेट व सरकारी स्कूलों के 837 बच्चों के सैंपल लिए थे। अब इन्हीं सैंपलों की रिपोर्ट आई है।

सरकारी स्कूलों में कितने बच्चे आए कोरोना की चपेट में-

आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कुंड- 19

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाली- छह

राजकीय स्कूल मसानी- छह

राजकीय स्कूल आशियाकी- दो

राजकीय स्कूल श्योराज माजरा- दो

राजकीय स्कूल माजरा श्योराज- दो

प्राइवेट स्कूलों में 43 बच्चे पाए गए कोरोना संक्रमित

वहीं अगर निजी स्कूलों की बात की जाए तो प्राइवेट स्कूल्स में 43 बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 80 बच्चों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की सूचना मिलने पर उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार से बातचीत करके उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। अब शिक्षा विभाग ने प्राइवेट स्कूलों को 15 दिनों के लिए बंद करने का आदेश जारी किया है। साथ ही स्कूलों को सैनिटाइज भी किया जाएगा।

Exit mobile version