हत्या के फरार आरोपी ने किया आत्म समर्पण
जबलपुर नगर संवाददाता। खितौला थाने के अंतर्गत लोढ़ा पहाड़ के सिद्ध धाम में विगत 4 फरवरी 2016 को पांच लोगों ने एकराय हेाकर वहां के सेवादार की हत्या कर दान पेटी लूटने के बाद फरार हुये आरोपियों मे से इस वारदात को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों में से पुलिस ने चार आरोपियो ंको पूर्व मे ंगिरफ्तार कर लिया गया था इसी मामले का एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर अपने ठिकाने बादल रहा था जिसने पुलिस की लगातार दबिश के बाद गत दिवस उसने सिहोरा न्यायालय में आत्मसर्मण कर दिया जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार करने के उपरांत प्रारंभिक कार्रवाई के बाद आरोपी से घटना में उपयोग किये गये कट्टे सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में खितौला थाना प्रभारी करन सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि दमोह जिला के अंतर्गत आने वाले थाना तेजगढ़ के पतलोनी ग्राम का रहने वाला 32 वर्षीय गुलाब उर्फ बली पिता खुमान सिंह ने अपने अन्य चार साथियो ंके साथ मिल कर खितौला थाना के अंतर्गत लोढ़ा पहाड़ के सिद्ध धाम मंदिर में 4 फरवरी की रात मंदिर क सेवादार की हत्या करने के बाद वहां पर रखी दान पेटी लूट कर अपने साथियों के साथ फरार हो गया था ।
पुलिस ने वारदात में शामिल आरोपियों के विरूद्ध हत्या एवं लूट का प्रकरण दर्ज कर घटना की पड़ताल शुरू की गई जिसमे से चार आरोपियों को पुलिस ने उनके ठिकाने मे दबिश देकर गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय मे पेश कर जेल भेज दिया गया था किन्तु इस वारदात में शामिल गुलाब सिंह पुलिस की नजरों से बचने के लिये अपने ठिकाने बदल रहा था इस बीच पुलिस ने उसके घर पर अनेंक बार दबिश दी गई जिसके कारण वह गत दिवस सिहोरा न्यायालय में पहुंच कर आत्मसमर्पण कर दिया जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से वारदात में उपयुक्त कट्टा बरामद कर प्रारंभिक कार्रवाई के उपरांत जेल भेज दिया गया।

