jabalpur

हत्या के प्रयास के तीन आरोपी पुलिस हिरासत में

जबलपुर। हत्या के प्रयास में फरार तीन आरोपियों को पनागर पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर पकड़ा तीनों युवकों पर पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने ₹5000 का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना पनागर अंतर्गत 6 अक्टूबर को रास्ते के विवाद को लेकर वंदना रजक, राधा रजक, अमित रजक, दीप रजक, के साथ गुड्डू रजक, राजा रजक एवं मनोज रजक , सत्यम रजक द्वारा तलवार, डण्डो से प्राणघातक हमला किया गया था, वंदना रजक उम्र 21 वर्ष की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 690/18 धारा 307,294,323,506,34 भादवि का प्रकरण प्रंजीबद्ध कर आरोपी सत्यम रजक को गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं प्रकरण में अन्य आरोपी गुड्डू रजक, राजा रजक एवं मनोज रजक, घटना के बाद फरार थे। जिनकी गिरफ्तारी हेतु हर सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी।  जिनके द्वारा फरारी की अवस्था में अपराध कारित किये जाने की सम्भावना बनी हुई थी अपराधियों पर पुलिस अधीक्षक अमित सिंह द्वारा 5 हजार रूपये के नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई थी। 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply