katni

सड़क किनारे मिली किसान की रक्तरंजित लाश

कटनी। स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत ग्राम इमलिया में एक किसान पर धारदार हथियार से हमला कर नृशंस हत्या कर दी गई। किसान की रक्तरंजित लाश आज सुबह गांव से होकर गुजरे उमरियापान-स्लीमनाबाद मार्ग के किनारे पड़ी देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और लाश को अपने अधिकार में लेकर उसे परीक्षण के लिए स्लीमनाबाद अस्पताल भिजवाया। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम इमलिया निवासी रामानुज हल्दकार नामक किसान कलशाम घर से खेत जाने के लिए निकला और इसके बाद रातभर वापस नहीं लौटा। बताया जाता है कि आज सुबह रामानुज की रक्तरंजित लाश उमरियापान-स्लीमनाबाद मार्ग के किनारे पड़ी मिली। जिसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि रामानुज के सिर सहित शरीर में कई जगह धारदार हथियार से हमला करने के निशान हैं। रामानुज की हत्या किसने की अभी इस बात के सुराग नहीं लगे हैं। पुलिस परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ करते हुए आरोपियों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Back to top button