Thursday, May 28, 2026
Latest:
katniLatest

स्व. गुलाम भाई के स्मृति में हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ

कटनी। कटनी में पूर्व विधायक स्व हाजी गुलाम अहमद गुलाम भाई की स्मृति में अंतर शालेय छठवां हॉकी टूर्नामेंट आज 31 जनवरी से फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड में विधायक बड़वारा बसंत सिंह के मुख्य अतिथि में प्रारंभ हुआ विधायक द्वारा हॉकी टीमों का परिचय लिया गया।

उसके पश्चात हॉकी खेल कर टूर्नामेंट का शुभारंभ कराया गया टूर्नामेंट के आयोजक जिला हॉकी संघ व सह संयोजक मॉडर्न बीड़ी फैक्ट्री है आज पहला मैच यंग बॉयस ओर फीडर सेंटर कटनी ओर दूसरा मैच महाकोशल ओर फीडर सेंटर टू के बीच खेला जाएगा।

शुभारम्भ के दौरान भाजपा नेता अजय कांग्रेश नेता करण सिंह चौहान शर्मा लोकनाथ गौतम अमीरुल कय्यूम गुलाम जाफर लिप्पु भाई मोहम्मद आबिद पप्पू गुप्ता रवि रजक गया प्रशाद विश्कर्मा व विनोद रजक ओर उमाकांत कनोजिया मैच के रेफरी रहे टूर्नामेंट लगतार सात दिवसीय रहेगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम