katniLatestमध्यप्रदेश

स्वागत से अभिभूत नव निर्वाचित विधायक प्रणय पांडे बोले- मेरा पूरा परिवार सदैव इस क्षेत्र का ऋणी रहेगा

बाकल । बहोरीबंद बाकल क्षेत्र ने कठिन समय मुझे संबल प्रदान किया। दोबारा विधायक चुनकर जन सेवा करने का अवसर दिया। और इससे भी बड़ी बात यह है कि जब मेरे परिवार पर संकट आया तो पूरा क्षेत्र परिवार के साथ खड़ा रहा। यह ऋण मैं एक जन्म में नहीं चुका सकता। परिवार सदैव आपका ऋणी रहेगा। उक्ताशय के उदगार प्रणय पांडे ने दोबारा विधायक चुने जाने के बाद बाकल में विशाल जन समुदाय के सामने आभार जताते हुए व्यक्त किए।

श्री पांडे ने कहा कि इस क्षेत्र में जितना लाड प्यार अपनापन मिला है ऐसा शायद ही किसी को कहीं मिलता हो।इसलिए आज हमारा पूरा परिवार उपस्थित होकर आप लोगों के सामने नतमस्तक है।यह हमारी पूंजी है और हमें जिम्मेदारियों का एहसास भी है।

मन क्रम वचन से आश्वस्त करता हूं की क्षेत्र की सेवा और विकास के लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष और भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।विधायक श्री पांडे की विशालl आभार यात्रा पहुचते ही उत्साही कार्यकर्ताओं के नारे से पूरा परिसर गूंज उठा।

इसके पूर्व बुधवार को प्रणय पांडे ने खडरा स्थित दुर्गा माता मंदिर में पूजन अर्चन कर आभार यात्रा का शुभारंभ किया । खडरा से निकली आभार रैली का कुआं, पिपरिया, सिंदुरसी,बहोरीबंद , और बाकल पंहुचने पर गाँव गांव में कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया।

कुँआ मे तौला मिठाई से तोला गया

प्रणय पाण्डे की ऐतिहासिक जीत पर उत्साही कार्यकताओ एवं ग्राम वासियो ने विधायक को मिठाई से तौला तथा उपस्थित विशाल समुदाय को वितरण कर मुंह मीठा किया गया
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टन्डन सोनी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा, जनपद पंचायत अध्यक्ष लाल कमल बंसल, अर्पित अनुरोध अवस्थी, भाजपा जिला महामंत्री राजेश चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश नायक, लोकेश ब्यौहार, कमलेश सेन, मयंक कंदेले, सरपंच फोरम अध्यक्ष मनोज पटेल सहित बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। संचालन हजारी पटेल प्रेमलाल रजक आभार सुरेन्द्र सिंघई द्वारा किया गया कार्यकम मे वडी संख्या मे क्षेत्रीय जनो लाडली बहनो की उपस्थिति रही।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम