Site icon Yashbharat.com

स्पेस स्टेशन में मिले रहस्यमयी बैक्टीरिया, नए स्ट्रैन मिलने से वैज्ञानिक भी हैरान

02 12 2020 china spacecraft on moon 21123707 92552766

वॉशिंगटन bacteria in space station। कोरोना वायरस के नए स्ट्रैन मिलने की खबर के बीच अब वैज्ञानिकों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर भी कुछ रहस्यमयी बैक्टीरिया के नए स्ट्रैन मिले हैं। वैज्ञानिकों ने इन रहस्यमयी बैक्टीरिया के चार स्ट्रैन की खोज की है।

अंतरिक्ष स्टेशन में वैज्ञानिकों ने जिस बैक्टीरिया को खोज निकाला है, उसके तीन नए स्ट्रेन से दुनिया अभी तक अनजान थी। धरती से सैकड़ों किमी ऊपर अंतरिक्ष स्टेशन में इस आइसोलेटेड स्थान पर बैक्टीरिया के चार नए स्ट्रेन के मिलने से वैज्ञानिक भी हैरान हैं।

2016 में पहली बार मिले थे बैक्टीरिया

गौरतलब है कि पहली बार इन बैक्टीरिया की पहचान 2015 और 2016 में की गई थी। इनमें से एक अंतराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन रिसर्च स्टेशन के ओवरहेड पैनल पर पाया गया था।

वहीं बैक्टीरिया को अंतरिक्ष स्टेशन के सबसे ऊपर की उभार वाली संरचना, ऑब्जरवेशन और वर्क एरिया में की गई थी। इसकी तीसरे स्ट्रेन की खोज स्पेस स्टेशन में खाने की मेज पर किया गया था, वहीं चौथा स्ट्रेन पुराने HEPA एयर फिल्टर में मिला था।

ये है इन बैक्टीरिया के की विशेषता

– इस रहस्यमयी बैक्टीरिया के सभी चार स्ट्रेन मिट्टी और मीठे पानी में पाए जाने वाले बैक्टीरिया के परिवार से संबंधित हैं।

– ये चारों बैक्टीरिया नाइट्रोजन निर्धारण और पौधे के विकास में शामिल हैं और पौधे के बीमारियों को पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद कर सकते हैं। – वैज्ञानिक भी हैरान है कि आखिरकार मिट्टी के ये जीवाणु अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर क्या कर रहे हैं और यहां कैसे पहुंचे।

 

 

 

Exit mobile version