jabalpur

स्ट्राँग रूम को किया सील

जबलपुर, । जिले के आठों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान के लिए तैयार की गई ईव्हीएम और व्हीव्हीपेट मशीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच रखने एमएलबी स्कूल भवन में बने स्ट्राँग रूम को आज शाम निर्वाचन आयोग के प्रेक्षकों, मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों तथा चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की मौजूदगी में सील किया गया । इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती छवि भारद्वाज तथा आठों विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी भी मौजूद थे । उप जिला निर्वाचन अधिकारी नमरूशिवाय अरजरिया के मुताबिक स्ट्राँग रूम को सामग्री वितरण के दिन 27 नवंबर की सुबह 4.45 बजे प्रेक्षकों, उम्मीदवारों और राजनैतिक दलों की मौजूदगी में खोला जायेगा । उन्होंने बताया कि स्ट्राँग रूम की सुरक्षा के लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है । स्ट्राँग रूम पर सीसीटीव्ही कैमरे से भी नजर रखी जायेगी ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply