jabalpur

स्टेशन में हवा के माफिक दौड़ी कार,बड़ा हादसा टला

आरपीएफ की आवाजें सुन कर भागे यात्री: चालक गंभीर
जबलपुर ,नगर संवाददाता। आज सुबह मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4,5 में एक बड़ा हादसा उस समय होते -होते टल गया जब स्टेशन में स्वचलित बैटरी कार का चालक उसे हवा के माफिक तेज रफ्तार से चलाते हुए प्लेटफार्म नंबर 6 से 4,5 में सवारी लेने के लिये आया था यह तो अच्छा हुआ कि प्लेटफार्म में विधुत पोल के बने चबूतरे से उक्त कार टकराने के बाद वहीं खड़ी हो गई। इस घटना में हालांकि किसी मुसाफिर को चोट तो नहीं आई किन्तु कार का चालक सौरभ इस गंभीर से घायल हो गया जिसे मौके पर खड़े आरपीएफ के जवान जय करण मिश्रा द्वारा 108 की मदद से उपचार के लिये विक्टोरिया अस्पताल रवाना करते हुये क्षतिग्रस्त कार को किसी तरह से आरपीएफ थाने लाकर चालक के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया। यह चर्चा रही की कार का ब्रेक फेल हो गया था।
इस संबंध में घटना के चश्मदीद आरपीएफ के जय करण मिश्रा ने जानकारी में बताया कि स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4,5 में गाड़ी संख्या 11037 पूना गोरखपुर एवं गाड़ी संख्या2182 दयोदय एक्सप्रेस आकर खड़ी हुई थी इसी दौरान गाड़ी की सवारी लेने के लिये प्लेटफार्म नंबर छ: से स्वचलित बैटरी कार का चालक शौरभ तेज रफ्तार से कार को चलाते हुये प्लेटफार्म 4,5 के रेंप से नीचे उतरा ही था कि उसने कार से अपना नियंत्रण खो दिया जिससे कार लहराते हुये वहीं लगे पोल के चबूतरे से जा टकराई इस घटना को जैसे चबूतरे मे आराम कर रहे मुसाफिरों ने कार को अपनी ओर आते देखा तो वह मौके से भाग निकले वहीं प्लेटफार्म में अन्य यात्री भी इस दुर्घटना से बाल बाल बच गये।
आरपीएफ के जवान ने लगाई थी आवाज
इस घटना को मौके पर ड्युटी मेें तैनात आरपीएफ कर्मी जय करण मिश्रा ने देखा तो उन्होंने जोर जोर से आवाजें लगाई जो कुछ यात्रियों को सुनाई पड़ते ही वह बिगैर समय गवांये मौेके से इधर उधर हो गये जिससे एक बड़ा हादसा होते होते टल गया और कई यात्रियों की जानें बच गई।
दो ट्रेनें खड़ी थीं प्लेटफार्म पर
मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4व 5 में आज सुबह 9 बजे हुये इस हादसे के समय प्लेटफार्म म़े गाड़ी संख्या 11037 पूना गोरखपुर एवं गाड़ी संख्या 2182 दयोदय एक्सप्रेस आकर खड़ी हुई थी यात्री कोच से नीचे उतर रहे थे इसी दौरान हवा की रफ्तार से रेंप से आई स्वचलित बैटरी कार के चालक की लापरवाही से कार लहराते हुये पोल के चबूतरे से जा टकराई।
कार चालकों की लापरवाही
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मो में चलने वाली कार चालकोंं की इतनी अधिक धमाचौकड़ी मची रहती है जिससे इनकी तेज रफ्तार देख कर यात्री भी आश्चर्य चकित हो जाते हैं। जहां देखा वहीं पर इन वाहनों की धमाचौकड़ी मची रहती है इन कार चालको के संबंध मे जो जानकारी मिली है उसके अनुसार यह रेल यात्रियों से मनमाफिक पैसे बसूलते हैं। और इसी केचलते आज यह एक बड़ी दुर्घटना होते होते बच गई।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply