Thursday, May 21, 2026
Latest:
jabalpur

स्कूल गई छात्रा नहीं लौटी , कोचिंग से किशोरी लापता

जबलपुर,मुनप्र। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो किशोरियों की लापता होने की शिकायत संबधित थानों में दर्ज कराई गई है। दोनों किशोरी स्कूल में पढऩे वाली हैं। एक घर से स्कूल जाने के लिये 4 नवंबर को निकली तो वह आज तक नहीं लौटी । घर वालों ने अपने स्तर पर काफी पतासाजी की जब कोई सुराग नहीं लगा तो कल थाने पहुंचकर अपहरण की आश्ंाका जताते हुये शिकायत दर्ज कराई । पुलिस ने धारा 363 और गुम इंसान के तहत मामला दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है । छात्रा अमखेरा रोड स्थित मालगुजार परिसर के समीप की रहने वाली बताई जा रही है। छात्रा के इस तरह से लापता होने से परिजन परेशान भटक रहे है। ऐसा ही एक और मामला गढ़ा थाना क्षेत्र मेें सामने आया है। यहां पर गौतमजी मढिय़ा के समीप रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी बुधवार शाम को घर से कोचिंग के लिये निकली थी कोचिंग से वह जल्दी अपनी कुछ सहेलियों के साथ यह कहकर बाहर आ गई कि वह पेटिस खाने जा रही है। पेटिस खाने के बाद बाकी सहेलियां तो अपने घरों को लौट गई लेकिन गौतम मढिय़ा के समीप रहने वाली किशोरी वापस नहीं लौटी उसके गुमशुदा होने की शिकायत परिजनों ने पुलिस में दर्ज कराई है कि आशंका जताई है कि उनकी बेटी को कोई बहला फुसला कर अपने साथ ले गया है। पुलिस मामला दर्ज कर पतासाजी करने में जुट गई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply