Exit Polls-सौराष्ट्र और कच्छ में बीजेपी को भारी बढ़त

Gujarat electionsनई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल का पहला आंकड़ा सामने आ गया है। सबसे पहले सौराष्‍ट्र और कच्‍छ की 54 सीटों का रुझान सामने आया है। इसके अनुसार बीजेपी को 31 से 37, कांग्रेस को 16 से 22 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि अन्‍य को केवल 1 सीट मिलने का अनुमान है।

एग्जिट पोल :

– सौराष्‍ट्र और कच्‍छ की 54 सीटें

– बीजेपी को 49 प्रतिशत, कांग्रेस को 41 और अन्‍य को 10 प्रतिशत सीटें

– बीजेपी को 34, कांग्रेस को 19 व अन्‍य को 1 सीटें मिलने का अनुमान

इससे पहले गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद 10 दिसबर के दिन सोशल मीडिया पर चाणक्य के नाम से एक एक्जिट पोल वायरल होने से विवाद पैदा हुआ था। तब भाजपा के इलेक्शन इंचार्ज ने कांग्रेस के आईटी सेल के चेयरमैन रोहन गुप्त के खिलाफ अहमदाबाद साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज करवाई थी।

टाइम्स नाउ का एग्जिट पोल- गुजरात में भाजपा को 109 कांग्रेस को 70 सीटों का अनुमान

↑
Exit mobile version