Wednesday, May 27, 2026
Latest:
FEATUREDFoodHealthफिटनेस फंडा

सौंदर्य बढ़ाने से लेकर ब्लड प्रेशर और डायबिटीज कंट्रोल करने तक के लिए करें तेजपत्ते का सेवन

1/ 5डायबिटीज को रखता है कंट्रोलडायबिटीज को रखता है कंट्रोल
जी हां, तेज़ पत्ते में एक तरह का एंटी ऑक्सिडेंट मौजूद होता है, जो शरीर में इन्सुलिन की मात्रा बढाने और ग्लूकोज़ के लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए जरूरी होता है। दवा के साथ-साथ शुगर पेशेंट्स को इसे अपने खानपान में अलग-अलग तरीकों से शामिल करना चाहिए।
2/ 5ब्लड प्रेशर की समस्या होती है दूरब्लड प्रेशर की समस्या होती है दूर
तेज़ पत्ते में पोटैशियम की मात्रा भी मौजूद होती है। जो ब्लड के फ्लो को सही रखने में मदद करता है। सब्जी या अन्य किसी रेसिपी में इसके इस्तेमाल के अलाव इससे बनी चाय पीने से भी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल मे रखा जा सकता है।

3/ 5आंखों और स्किन के लिए फायदेमंदआंखों और स्किन के लिए फायदेमंद
आंखें और स्किन हमेशा रहेगी अच्छी और स्वस्थ जब आपके खानपान में शामिल होंगी विटामिन ए से भरपूर चीज़ें। तेज़ पत्ते में विटामिन ए की अच्छी-खासी मात्रा मौजूद होती है। जिससे आंख का रेटिना हेल्दी रहता है और कई बीमारियां भी दूर रहती हैं। एंटी ऑक्सीडेंट की मात्रा स्किन डैमेजिंग से बचाती है और स्किन को हेल्दी रखती है।

4/ 5बुखार से राहत दिलाता है तेज पत्ताबुखार से राहत दिलाता है तेज पत्ता
बुखार में भी तेज पत्ते का सेवन बहुत लाभदायक रहता है। इसके लिए तेज पत्ते को पानी के साथ उबाल लें। इसके बाद इस उबले हुए पानी से एक साफ़ कपडा भिंगो कर रोगी के सर तथा छाती पर रखें।

5/ 5सुंदरता निखारने में भी मददगार है तेजपत्तासुंदरता निखारने में भी मददगार है तेजपत्ता
चेहरे पर दाग, धब्बे या मुहांसे की समस्या को भी दूर करता है तेजपत्ता। तेजपत्ते का लेप या फिर तेजपत्ता डालकर उबाले गए पानी से चेहरा धोना, चेहरे को साफ और बेदाग बनाए रखने में मदद करता है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम