Friday, May 15, 2026
Latest:
jabalpur

सोशल मीडिया में दोनों पक्ष कर रहे हैं सरकार बनाने का दावा

जबलपुर। एग्जिट पोल्स के आंकड़े सामने आते ही सोशल मीडिया पर कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता सक्रिय हो गए। दोनों ही पार्टियों ने उनके पक्ष में दिखाए जाने वाले चैनलों के एग्जिट पोल्स के आंकड़ों को सोशल मीडिया पर डालकर बधाई देना शुरू कर दी। मप्र के अलावा कांग्रेस और भाजपा की नजर राजस्थान और छग पर भी है। मप्र समेत इन राज्यों में जिस तरह से एग्जिट पोल्स के आंकड़े बताए जा रहे हैं। उससे कांगे्रस कार्यकर्ताओं में जोश है, वहीं भाजपा कार्यकर्ता भी पीछे नहीं हैं। जिन चैनलों के एग्जिट पोल्स के नतीजे जिस पार्टी के पक्ष में नहीं आ रहे हैं उन नतीजों को पार्टियां नकार रही हैं। वे केवल उनको स्वीकार कर रही हैं जोकि उनके पक्ष में आ रहे हैं।
वहीं भाजपा के जीएस ठाकुर, नगरअध्यक्ष कहते हैं।
प्रदेश में भाजपा की सरकार बना रही है। इस बारे में किसी तरह की दोराय नहीं है। हम पूरी तरह से आश्वस्त हैं। जीत का जश्न तो हम ही मनाएंगे
वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का कहना है कि। एग्जिट पोल्स के मुताबिक भाजपा की सीटें 2013 के चुनाव के मुकाबले कम हो रही हैं इससे साबित होता है कि जनता ने भाजपा के विरोध में मतदान किया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply