katni
सेवा सुशासन के संकल्प के रूप में नगर भाजपा ने मनाया अटल जी का जन्म दिन

कटनी। भाजपा जिला कार्यालय में आज नगर भाजपा द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित अटल बिहारी बाजपेयी का जन्म दिन सेवा और सुशासन के संकल्प के साथ विचार गोष्ठी कर मनाया गया।
संगोष्ठी की अध्य्क्षता भाजपा नगर अध्यक्ष रामरतन पायल ने की। मुख्यातिथि के रूप में नगर प्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष रामचन्द्र तिवारी, चमनलाल आनंद, तथा विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष श्रीमती गीता गुप्ता, पँ. रमेश शुक्ला, लक्ष्मण वीरवानी, पूर्व महापौर रुक्मणि बर्मन, तथा पिछड़ा प्रकोष्ठ जिला अध्य्क्ष रिकिराम पटैल रहे।
संचालन नगर महामंत्री प्रकाश सिंघानिया टिल्लू ने और आभार प्रदर्शन लक्ष्मण वीरवानी ने किया।
मुख्य अतिथि द्वय ने अटल जी के जीवन के महत्वपूर्ण समय पर प्रकाश डालते हुए उनके कुशल व्यक्तित्त्व औऱ नेतृत्व क्षमता के बारे में बताया। साथ ही पार्टी कार्यकर्ता के रूप में अटल जी के साथ बिताए कुछ समय को जीवन का स्वर्णिम समय निरूपित किया।
उन्होंने कहा कि अटल जी की दृढ़ इक्छा शक्ति के धनी थे। सबको साथ लेकर चलने की विलक्षण प्रतिभा उनमें थी। परमाणु परीक्षण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, नदियों को जोड़ना आदि उनके कई ऐसे कार्य थे जो आज भारत के विकास में मील का पत्थर बने ।
श्रीमती गीता गुप्ता ने कहा कि यह हमारे लिये सौभाग्य की बात है कि अटल जी का जन्म हमारे मध्य्प्रदेश में हुआ, जिन्होंने न सिर्फ तीन बार देश के प्रधानमंत्री का पद सुशोभित किया वरन विश्व के सर्वमान्य प्रखर नेताओं में शामिल हुए।
हमें गर्व है कि हम उस पार्टी के कार्यकर्ता है जिसमे अटल जी जैसा नेतृत्व हमें मिला।
अद्यक्षता कर रहे नगर अध्य्क्ष रामरतन पायल ने कहा कि हमे अटल जी के द्वारा बताए शुचिता की राजनीति के पथ पर चलकर अंत्योदय का स्वप्न साकार करना चाहिए, उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेना चाहिये। नगर अध्य्क्ष श्री पायल ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ की हड्डी बताया और आव्हान किया कि आने वाले विधानसभा तथा लोकसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ता मेहनत में जुट जाएं। कार्यकर्ता की शक्ति के कारण ही आज केंद्र तथा कई प्रान्तों में भाजपा की सरकार है।
इस अवसर पर शकुंतला गौतम, नीरा सेठिया, सपना सरावगी,शमीम बानो, सुभद्रा सोनी, शिल्पी सोनी, संगीता ठाकुर, भूरी बंसल, ऋचा गेलानी, संगीता लोधी, अनुसुइया पटैल, इंदु पाठक, संगीता जायसवाल, मंजुलता बर्मन, मधु असाठी, मनीषा प्यासी, शोभा कुरील, केके सरावगी, मनोज नोगरिया, वागीश आनंद, शशिकान्त तिवारी, राजेन्द्र गेलानी, ललित गुप्ता, डॉ रमेश सोनी, यज्ञदत्त मिश्रा, शम्भू बर्मन, देवांश आनंद, विजय साहू, शिव गुप्ता, अनूप सिंह, जगमोहन खरे,शिवम शर्मा,अवध प्यासी, ओमप्रकाश तिवारी, शैलेश तिवारी, शिब्बू साहू, अरसद मंसूरी, सोनू त्रिपाठी, कौशल गुप्ता, सौरभ दुबे, अमित शर्मा, लक्ष्मीकांत कुशवाहा, सुरेंद्र कुमार आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।








