katniमध्यप्रदेश

सेवा भारती ने किया वृक्षारोपण, पौधों की देखरेख का लिया संकल्प

सेवा भारती ने किया वृक्षारोपण, पौधों की देखरेख का लिया संकल्

कटनी। सेवा भारती जिला कटनी के तत्वावधान में जिले में निरंतर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत गोल्डन सिटी, रबर फैक्ट्री रोड कटनी में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में डॉक्टर अमित साहू, अमित कनकने, भगवान दास सिंह राठौर, रवि नायक, पुनीत नगरिया, अर्जित खरे, प्रीतेश बिलैया, राजेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में सेवा भारती के सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।

सेवा भारती के सदस्यों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखरेख का संकल्प लेते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी उचित देखभाल करना आवश्यक है। कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने तथा पौधरोपण को जनअभियान बनाने का संदेश दिया गया।

Back to top button