Site icon Yashbharat.com

सेल्फी के चक्कर मे एक हजार फीट की खाई में गिरी महिला हुई दर्दनाक मौत

mobile porn

mobile porn

बबलाई । महू-मंडलेश्वर राज्यमार्ग पर गुरुवार को घाट सेक्शन में सेल्फी लेने के दौरान महिला की एक हजार फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 11 बजे वह पति और बच्ची के साथ जाम गेट घूमने आई थी। जाम गेट घूमने के बाद थोड़ा नीचे उतरकर घाट सेक्शन में सेल्फी लेने के लिए रुके। तभी हादसा हो गया।

मंडलेश्वर थाना प्रभारी संतोष सिसोदिया ने बताया कि मृतका 28 वर्षीय नीतू निवासी बिचौली मर्दाना रोड इंदौर है। वह पति विकास बाहेती और करीब पांच वर्षीय बच्ची के साथ जाम गेट घूमने आई थी। करीब 11.30 बजे गेट से थोड़ा नीचे घाट सेक्शन में सेल्फी लेने के लिए परिवार रुका। सेल्फी लेते समय नीतू का पैर फिसलने से वह करीब एक हजार फीट नीचे खाई में गिरी। सिर, हाथ-पैर और गर्दन में गहरी चोट आने से उसकी मौत हो गई। मर्ग कायम किया है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Exit mobile version