Site icon Yashbharat.com

सेना के 2 जवानों सहित सागर में फिर मिले 18 पॉजिटिव

IMG 20200904 WA0018

आशीष शुक्ला..

सागर, यशभारत।  कोरोना के मामले में सेना के जवानों के संक्रमित होने का सिलसिला पिछले कई दिनों से लगातार जारी है।

सोमवार को फिर एक बार सेना के दो जवान इसकी चपेट में आये हैं। इसके अलावा सागर की बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब सहित अन्य लैबों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार डॉ सुमित रावत ने बताया की 18 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गयी है।

जिसमें गोपालगंज क्षेत्र से तीन, कैंट क्षेत्र से सेना के दो जवान, बीना, खुरई, बाहुबली कॉलोनी, जवाहरगंज वार्ड से दो-दो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा राजीवनगर, श्रीराम कॉलोनी, गढ़ाकोटा, रिमझिरिया गोपालगंज, रहली, कोतवाली रोड सागर और सीहोरा से कोरोना के मरीज मिले हैं।

9 लोग पूरी तरह से ठीक होकर हुए हैं, जिन्हे आज डिस्चार्ज किया गया है। बीएमसी में इलाज करा रहे सदर निवासी एक व्यक्ति की मौत भी हुई है।
सागर में कोरोना के कुल मामले में अब तक 1304 हो चुके हैं तथा 959 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। जिले में मौतों का आँकड़ा 69 पर पहुँच गया है।

Exit mobile version