Site icon Yashbharat.com

सेंवढ़ा में टीआई और 2 आरक्षक घायल, ग्वालियर रेफर, बोलेरो पलटने से हुआ हादसा

car accident 08 06 2018

सेंवढ़ा(दतिया)। सेंवढ़ा से जिला मुख्यालय पेशी पर आ रहे सेंवढ़ा टीआई की बोलेरो थरेट के पास चीना बंबा पर टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में टीआई और दो आरक्षक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

तीनों को इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। सेंवढ़ा टीआई शिशिर दास, आरक्षक रमेश गोस्वामी, आरक्षक हरगोविंद सेंवढ़ा से वाहन क्रमांक एमपी 32 बीसी 0339 के चालक लक्ष्मी के साथ दतिया आ रहे थे।

तभी वाहन चीना बम्बा के पास अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे खाई में पलट गया, जिससे से टीआई सहित दोनों आरक्षकों को गंभीर चोटें आईं। तीनों को 108 वाहन की मदद से ग्वालियर रेफर किया गया।

Exit mobile version