Friday, May 15, 2026
jabalpurLatestमध्यप्रदेश

Breaking लोकायुक्त जबलपुर का वाहन पलटा दो आरक्षक गम्भीर

jabalpur Breaking से एक बड़े हादसे की खबर मिली है। शहपुरा में ट्रैप की कार्रवाई करके लौट रही लोकायुक्त की टीम की कार कुंडम के पास पलट गई। इस हादसे में दाे आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कुछ को मामूली चोट आई है। घटना मंगलवार रात कुंडम के ग्राम ददरगवां के पास हुई। थाना प्रभारी शिवलाल मरकाम ने बताया कि दुर्घटना में दिनेश और गोविंद नाम के आरक्षक घायल हुए हैं। दोनों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा में कराने के बाद जबलपुर रेफर कर दिया गया। घायलों को दमोहनाका के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रोजगार सहायक पर कार्रवाई के बाद लौट रही थी टीम

लोकायुक्त जबलपुर के एसपी संजय साहू ने बताया कि निरीक्षक रेखा प्रजापति, भूपेंद्र दीवान, आरक्षक गोविंद सिंह और दिनेश दुबे समेत सात लोगों की टीम मंगलवार को डिंडोरी जिला के शहपुरा पहुंची। वहां टीम ने रोजगार सहायक नानसिंह मरकाम को 500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद टीम जबलपुर लौट रही थी।

टीम का वाहन कुंडम के ग्राम ददरगवां के पास पहुंचा ही था कि वह अचानक अनियंत्रित हो गया। चालक उसे काबू कर पाता इसके पूर्व वाहन पलट गया। घटना में गोविंद सिंह का जहां पर टूट गया वहीं दिनेश को गंभीर चोटे आई। सूचना मिलते ही कुंडम थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम