jabalpur

सूने घर में युवक ने लगायी फांसी

जबलपुर, मुनप्र। गोरखपुर थानांतर्गत शारदा टॉकीज के सामने तरफ लोधी मोहल्ला मे रहने वाले एक 26 वर्षीय युवक ने उस समय फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जब घर पर कोई नहीं था। बाद में जब घरवाले पहुंचे तो दरवाजा बंद था कूदकर अंदर पहुंचे तो पाया कि युवक फांसी के फंदे पर लटक रहा है। घटना की सूचना तत्काल गोरखपुर पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने पर गोरखपुर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद शव का पंचनामा कर कार्यवाहीह की इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लोधी मोहल्ला में रहने वाले रमेश पटेल का झूले का व्यवसाय है। वह कल रोजाना की तरह परिवार के साथ अपने काम पर चला गया था। घर में उसका 26 वर्षीय बेटा अतुल पटेल भर था। सूने घर में उसने कब फांसी लगा ली किसी को भनक तक नहीं लगी। शाम को जब घरवाले पहुंचे तो उन्हें घटना का पता चला। घर में रोना धोना मच गया और आस पड़ोस के लोग भी जमा हो गये। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार दो तीन बजे तक अतुल पटेल घूमते हुए देखा गया है। जिसके चलते यह आशंका जतायी जा रही है कि उसने पांच छ बजे के बीच आत्महत्या की होगी। प्रारंभिक जांच पड़ताल में पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट या ऐसी वस्तु नहीं मिली है जिससे घटना का कारण स्पष्ट हो सके। बहरहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है।

Leave a Reply

Back to top button