Site icon Yashbharat.com

सुसाइड नोट में लिखा-‘बीमारी+दुकान बंद+ दुकानदारों का बकाया न देना+ बदनामी+ कर्ज= तनाव → मौत।’

हजारीबाग ।  एक ही परिवार के 6 सदस्यों ने कथित तौर पर सुसाइड किया है। 6 लोगों की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस को घर में एक लिफाफे पर सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में मैथ के फार्मूले से खुदकुशी को समझाया गया है। सुसाइड नोट के मुताबिक परिवार ने कर्ज से परेशान होकर तनाव के चलते सामूहिक खुदकुशी की है।

ये लिखा सुसाइड नोट में
घटनास्थल से मिले एक लिफाफे पर सुसाइड नोट लिखा हुआ है। इसमें लिखा है कि यमन को लटका नहीं सकते थे इसलिए हत्या की गई। आगे गणित के फार्मुले से खुदकुशी को समझाया गया है। ‘बीमारी+दुकान बंद+ दुकानदारों का बकाया न देना+ बदनामी+ कर्ज= तनाव → मौत।’

वहीं पुलिस इस केस में हर पहलू से जांच कर रही है। परिवार के छह सदस्यों में से पांच ने फंसे से लटक कर खुदकुशी की है जबकि एक सदस्य ने छत से कूछ कर जान दी है।मरने वाले सदस्यों में-माता-पिता, बेटा-बहू और पोता-पोती शामिल हैं। मृतक महावीर महेश्वरी (70 साल) हजारीबाग के महावीर स्थान चौक पर ड्राई फ्रूट्स होलसेल की दुकान चलाते थे। उनका शव और उनकी पत्नी किरण महेश्वरी (65) का शव फंदे से लटका हुआ था जबकि इकलौते बेटे नरेश अग्रवाल (40) का शव पांचवे फ्लोर के नीचे मिली है, आशंका है कि उन्होंने कूद कर खुदकुशी की हो।  बहू प्रीति अग्रवाल (37) का शव  पलंग और पोती यान्वी (6 साल) का शव सोफे पर मिला है। जबकि पोता यमन (11) का गला कटा हुआ था।

 

Exit mobile version