सुषमा स्वराज ने दिखाया बड़ा दिल, ओपन हार्ट सर्जरी के लिए कराची की सात वर्षीय बच्ची को दिया वीजा

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने देश के मानवीय स्वभाव का परिचय देते हुए पाकिस्तान के कराची में रहने वाली सात वर्षीय बच्ची महा शोएब को ओपन हार्ट सर्जरी के लिए भारत आने का वीजा दे दिया है। ट्विटर पर बच्ची की मां की ओर से किये गए अनुरोध का जवाब देते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज ट्वीट किया है, ‘‘हां, हम भारत में आपकी सात वर्षीय बेटी की ‘ओपन हार्ट सर्जरी’ के लिए वीजा दे रहे हैं। हम उसके जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना भी करते हैं।’’ गौरतलब है कि सुषमा संयुक्त राष्ट्र महासभा की वार्षिक बैठक में भाग लेने के लिए पिछले करीब एक सप्ताह से न्यूयॉर्क में थीं।
बच्ची की मां निदा शोएब ने पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्वीट कर अपनी बच्ची को जल्दी मेडिकल वीजा देने की मांग की थी, ताकि उसकी ‘ओपन हार्ट सर्जरी’ की जा सके। निदा पिछले कई दिनों से दोनों को ट्वीट कर रही हैं। निदा ने नोयडा के जेपी अस्पताल के डॉक्टर की चिट्ठी के साथ ही ट्वीट में अनुरोध किया था, ‘‘माननीय @सुषमास्वराज मैम। मेरी बेटी को ओपन हार्ट सर्जरी की जरूरत है। मैंने अगस्त में आवेदन किया था, लेकिन अभी भी वीजा प्रक्रिया में है। कृपया मदद करें। मैं आपकी बहुत आभारी रहूंगी।’’









‘ Click here https://tglegrarm-czo.com Your ability to connect with the audience is impressive.