Friday, May 1, 2026
Latest:
LatestPolitics

सुषमा, उमा, जोशी जैसे दिग्गजों सहित कट सकते हैं BJP के 150 सांसदों के टिकट

राजनीतिक डेस्क : 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में को लेकर भाजपा को अभी से डर सताने लगा है। इसलिए पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर एक रणनीति तैयार की है जिसमें पार्टी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, उमा भारती, राधा मोहन सिंह सहित अपने 150 मौजूदा सांसदों के टिकट काट सकती है। इनमें कई मंत्री भी शामिल हैं। हालांकि टिकट कटने के कारण का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।

Uma bhartजानकारी मुताबिक पार्टी के जिन बड़े नेताओं के टिकट कट सकते हैं, उनमें बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के बड़े नेता शामिल हैं। उत्तर प्रदेश से उमा भारती और मुरली मनोहर जोशी जैसे कद्दावर नेताओं का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। तो बिहार से कृषि मंत्री राधा मोहन का नाम है।

Sushma swarajबीमारी के नाम पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का टिकट कटने का संभावना है तो बढ़ती उम्र के आधार पर वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी, झारखंड की खूंटी सीट से सांसद और लोकसभा के उपाध्यक्ष रहे कडिय़ा मुंडा, वरिष्ठ नेता शांता कुमार और बीसी खंडूरी के टिकट कट सकते हैं।

Narendra  modi

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply