Site icon Yashbharat.com

सुशांत सिंह राजपूत के बर्थडे से पहले फूल खरीदते दिखी रिया चक्रवती, लोगों ने कहा ड्रामा

20 01 2021 rhea chakraborty news

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत का आरोप अभिनेत्री और उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवती (Rhea Chakraborty) पर लगा है। रिया और उनके भाई सौमित्र को इसके लिए जेल की सजा भी काटनी पड़ी।

इस बीच रिया का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह ब्रांदा में फूल खरीदते दिख रही है। फेमस फोटोग्राफर विरल भयानी ने रिया का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

वीडियो में रिया अपनी कार से उतरकर फुटपाथ पर मौजूद फुल की दुकान पर पहुंचती है। जहां वह कैमरे को देखकर हाथ जोड़ती नजर आ रही हैं। वीडियो में रिया चक्रवती (Rhea Chakraborty) कहती हैं कि यार फूल खरीदने आई हूं, जाओ न। फूल खरीदने के बाद जाते वक्त रिया ने फोटोग्राफर्स से कहा कि अब मै जा रही हूं।

प्लीज अब मेरे पीछे मत आना। विरल भयानी के पोस्ट किए गए वीडियो पर लोग काफी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि इसे प्रमोट मत करिए। एक ने लिखा, इस बार फूल देके किसको खाने निकली है बहन?।

वहीं एक ने कमेंट किया है कि पता नहीं कौना-सा नशा करती है, नए-नए फूलों से मजा करती है। वहीं एक यूजर्स ने इसे सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के बर्थडे से पहले ड्रामा बताया है। बता दें कल (21 जनवरी) को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन है। वह 14 जून 2020 को अपने घर में मृत पाए गए थे। वहीं ट्विटर पर one day for ssr birthday भी काफी ट्रेंड कर रहा है।

Exit mobile version