Site icon Yashbharat.com

सुवेंदु के सांसद पिता और सांसद भाई भी हो सकते हैं भाजपा में शामिल, पिता ने कहा-आमंत्रण मिला तो PM मोदी की सभा में जाऊंगा

images 55

 कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद व संस्थापक सदस्य शिशिर अधिकारी ने कहा है कि यदि उन्हें आमंत्रित किया जाता है, तो वह कांथी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आयोजित होने वाली जनसभा में शामिल होंगे।

गौरतलब है कि शिशिर, भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पिता हैं। हाल ही में तृणमूल कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए सुवेंदु नंदीग्राम विधानसभा सीट पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

शिशिर अधिकारी ने कहा कि अगर मुझे न्योता दिया गया और मेरे बेटों ने इसकी अनुमति दी, तो मैं मोदी की जनसभा में जाऊंगा। नेता के दो बेटे सुवेंदु और सौमेंदु अधिकारी भाजपा में शामिल हो गए हैं। उनके एक और बेटे दिब्येंदु तृणमूल कांग्रेस से सांसद हैं।

गौरतलब है कि भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी शनिवार को शिशिर अधिकारी के आवास पर गई थीं और उन्होंने साथ में दोपहर का भोजन भी किया था। हालांकि, दोनों ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया था। माना जा रहा है कि सुवेंदु के पिता और भाई दोनों ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। क्योंकि तृणमूल कांग्रेस के चुनावी अभियान समेत अन्य गतिविधियों से वे दोनों ही पिछले कई माह से पूरी तरह से अलग है।

Exit mobile version