Site icon Yashbharat.com

सुर्खियों में है जबलपुर की यह दुर्गा प्रतिमा, क्या है इसमे खास

671444 jabalpurnurse

जबलपुर: इस साल हर पर्व-त्योहारों पर कोरोना का असर देखने को मिल रहा है. कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से इस बार कुछ सामान्य होता नहीं दिख रहा है. जबलपुर में हर साल दुर्गा पूजा पंडाल सजाए जाते है और नये  प्रयोग के साथ मां दुर्गा का श्रृंगार किया जाता है. ऐसे में सोशल मीडिया पर मां दुर्गा की एक अनोखी मूर्ति काफी सुर्खियां बटोर रही है. मूर्ति में देवी दुर्गा मां को करोना वारियर्स के डॉक्टर और नर्स वाले रूप देखने मिल रहे है.

इस साल जहां कोरोना के कारण नवरात्रि पर भी बंदिशें नजर आ रही हैं तो वहीं प्रतिमा स्थलों पर करोना वारियर्स के डॉक्टर और नर्स वाले रूप देखने मिल रहे हैं जो भक्तों को आकर्षित कर रहे है.

https://yashbharat.com/archives/70874

दुनियाभर के सुपरहीरो नतमस्तक
अभी तक आपने मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूप और कई तरह की झांकियां देखी होंगी लेकिन इस साल झांकियों में कोरोना योद्धा यानी डॉक्टर और नर्स भी नजर आ रहे है. जिनके सामने दुनिया भर के सुपर हीरोज नतमस्तक है. वही माँ भवानी खुद कोरोना योद्धाओं को मुकुट स्वरूप आशीर्वाद भी धारण करा रही है.

काफी सुर्खियां बटौर रही प्रतिमा
मां दुर्गा की यह शहर में काफी सुर्खियां बटौर रही है. प्रतिमा गढ़ा के शाहीनाका क्षेत्र में स्थापित की गई है. जिसे देखने के लिए शहर और आसपास के क्षेत्रों से भी भक्तगण यहां पहुंच रहे है. जिस तरह कोरोना मरीजों की नर्स और डॉक्टर्स ने सेवा की है और उन्हें जीवनदान दिया है उसे व्यक्त करने के लिए इससे खूबसूरत तरीका शायद और कोई नहीं हो सकता.

Exit mobile version