राष्ट्रीय

कश्मीर के गुरेज में बर्फबारी के चलते हिमस्खलन, सेना के 3 जवान लापता

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सोमवार रात से ही बर्फबारी का दौर जारी है और इसके चलते गुरेज इलाके में हिमस्खलन की खबर है। जानकारी के अनुसार इस हिस्खलन के बाद सेना के तीन जवान लापता हो गए हैं जिन्हें तलाश करने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है।

मिल रही जानकारी के अनुसार घटना के वक्त तीनों लापता जवान अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। गैरतलब है कि लगातार हो रही बर्फबारी के चलते उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में कमी आई है वहीं कश्मीर में कई रास्तों को बंद करना पड़ा है।

बता दें कि इस साल जनवरी में भी इसी तरह के हिमस्खलन के चलते सेना के 10 जवान अपनी जान गंवा चुके हैं।

Leave a Reply

Back to top button