सुरखी। मध्यप्रदेश उप चुनाव में प्रतिष्ठापूर्ण सुरखी विधानसभा में भाजपा के गोविंद सिंह राजपूत ने कांग्रेस की पारुल साहू को पराजित कर दिया भाजपा अब तक 13 सीट जीत चुकी है जबकि 7 सीट पर आगे। अर्थात कुल 20 सीट भाजपा के खाते में आती दिख रहीं हैं।
सागर जिले के सुरखी विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव के लिए कुछ मतगणना का दौर शुरू हो गया है। मतगणना शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में चल रही है। पहले डाक मतपत्रों की गिनती हुर्इ। भाजपा प्रत्याशी गोविंद राजपूत को को पहले राउंड में 5470 मत प्राप्त हुए, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी पारुल साहू को 2377 वोट मिले। दूसरे राउंड में भी भाजपा प्रत्याशी आगे रहे। दूसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी को 4339 और कांग्रेस उम्मीदवार को 2356 वोट मिले। मतगणना के लिए दो हॉल में सात-सात टेबलें लगाई हैं। डाक मतपत्रों की गिनती के लिए अलग से टेबल लगी है। मतगणना के 22 राउंड होंगे। एक टेबल पर तीन-तीन मतगणना कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक टेबिल पर एक सुपरवाइजर,एक गणना सहायक, और एक माइक्रो आब्जर्वर तैनात हैं।

