Site icon Yashbharat.com

सुरक्षा स्टोर्स में मिलेगा जरूरत का सामान, जाने इन दुकानों की खासियत

shop 1

नई दिल्ली । लोगों की आवाजाही से जुड़ी पाबंदियों की समयसीमा बढ़ाए जाने से पहले सरकार की योजना 20 लाख रिटेल दुकानों की चेन स्थापित करने की है।

इन दुकानों को ‘सुरक्षा स्टोर’ का नाम दिया गया है। ये दुकानें लॉकडाउन से जुड़े नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए लोगों को दैनिक जरूरत का सामान्य उपलब्ध कराएंगी।

इस बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि  ‘सुरक्षा स्टोर्स’ नामक इस पहल के बाद आपके पड़ोस के किराना दुकान को सेनिटाइज किया जाएगा और सुरक्षा स्टोर के रूप में तब्दील किया जाएगा। इन स्टोर्स पर कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और सेनिटाइजेशन का ख्याल रखा जाएगा।

सरकार निजी कंपनियों के जरिए इस योजना को लागू करेगी। इस स्कीम के तहत मैन्युफैक्टरिंग यूनिट से लेकर रिटेल आउटलेट तक के पूरे सप्लाई चेन के दौरान कोरोनावायरस के प्रसार से बचाव के उपायों को लागू किया जाएगा।

Exit mobile version