Site icon Yashbharat.com

सुमावली से पूर्व विधायक सत्यपाल सिकरवार भाजपा से निष्कासित मतदान के पहले BJP ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने सुमावली के पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार “नीटू” को घोर अनुशासनहीनता के कारण पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।

यह जानकारी लोकेन्द्र पाराशर प्रदेश मीडिया प्रभारी ने दी।दरअसल वरिष्ठ नेता गजराज सिंह सिकरवार और उनके बेटे पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह (नीटू) सिकरवार को ग्वालियर-चंबल चुनाव से दूर कर दिया था ।

पार्टी ने दोनों को दूसरे जिलों में चुनाव ड्यूटी के लिए जाने को कहा था। इसके पीछे वजह यह है कि गजराज सिंह के बड़े बेटे सतीश सिकरवार भाजपा से बगावत करके कांग्रेस के टिकट पर ग्वालियर से चुनाव लड़ रहे हैं।

भाजपा को आशंका थी कि सतीश के परिजन भाजपा का साथ नहीं देंगे, इसीलिए सतीश के परिजनों को बड़ा मलहरा में जाकर प्रचार के लिए कहा गया है, लेकिन सत्यपाल ने आदेश का पालन नहीं किया ।इन्ही पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते वोटिंग से दो दिन पहले ही शर्मा ने निष्कासन की कार्रवाई की है।

Exit mobile version