Site icon Yashbharat.com

सुब्रमण्यम स्वामी बोले- कोकीन का नशा करते हैं राहुल गांधी, उनका भी हो डोप टेस्ट

subramanian swamy

नेशनल डेस्क: पंजाब सरकार द्वारा हर कर्मचारी का डोप टेस्ट कराने के फैसले के बाद राजनीति गरमा गई है। इसे लेकर बयानबाजी का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। स्वामी के अनुसार कांग्रेस को राहुल गांधी का डोप टेस्ट कराना चाहिए, क्योंकि वे भी कोकीन का नशा करते हैं। हालांकि उनके इस बयान को लेकर बड़ा विवाद पैदा हो सकता है।
11 20 022912455sw 2 ll
डोप टेस्ट में राहुल हो जाएंगे फेल
स्वामी ने हरसिमरत कौर बादल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री ने 70 फीसदी पंजाबियों को नशेड़ी कहने वाले कांग्रेस नेताओं पर जो कटाक्ष किया है उनमें राहुल गांधी भी शामिल हैं। यही नहीं भाजपा नेता ने दावा किया कि अगर कांग्रेस अध्यक्ष डोप टेस्ट कराते है तो निश्चित ही उसमें फेल हो जाएंगे।


पंजाब सरकार नशे के खिलाफ चला रही है मुहिम 
बता दें कि पंजाब सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह नशे के कारोबार और इसका सेवन करने वालों के खिलाफ मुहिम चला रहे हैंं। पंजाब के सीएम ने न सिर्फ नई भर्तियों के दौरान बल्कि हर साल होने वाले प्रमोशन और एनुअल रिपोर्ट तैयार किए जाने के दौरान भी कर्मचारियों का डोप टेस्ट करवाने के लिए नियम बनाने और नोटिफिकेशन जारी करने के निर्देश दिए है। जिस पर हरसिमरत कौर बादल ने कहा था कि इस टेस्ट को जरूर कराना चाहिए लेकिन सबसे पहले उन नेताओं को अपना टेस्ट कराना चाहिए, जिन्होंने पहले भी 70 फीसदी पंजाबियों को नशेड़ी कहा था।

Exit mobile version