Latest
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने हाईकोर्ट में 9 जजों की स्थायी नियुक्ति को मंजूरी दी
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की अतिरिक्त न्यायाधीश ज्योत्सना रेवल दुआ और कलकत्ता उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय की नियुक्ति के प्रस्ताव को उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में मंजूरी दे दी है।
इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के सात अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति के प्रस्ताव को उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में मंजूरी दी है।
इस न्यायधीशों में शामिल हैं- जस्टिस मंजरी नेहरू कौल, जस्टिस हरसिमरन सिंह सेठी, जस्टिस अरुण मोंगा, जस्टिस मनोज बजाज, जस्टिस ललित बत्रा, जस्टिस अरुण कुमार त्यागी और जस्टिस हरनरेश सिंह गिल।








