Site icon Yashbharat.com

Katni लिटिल स्टार फाउंडेशन पहुंची सुपरानेशनल Miss Diva 2020 आवृति चौधरी, समाजसेवा के कार्यों को सराहा

IMG 20200301 WA0026

कटनी। सुपरानेशनल Miss डीवा-2020 आवृति चौधरी आज कटनी के लिटिल स्टार फाउंडेशन पहुंचीं जहाँ पर Miss Diva 2020 आवृति चौधरी ने डॉ समीर चौधरी, डॉ स्नेहा चौधरी के साथ बच्चों से मुलाकात की और डॉ. समीर चौधरी एवं उनके फाउंडेशन के कार्यो की सराहना की।

साथ ही उनसे सामाजिक कार्यो को करने की प्रेरणा भी ली । आवृति चौधरी ने बताया कि  22 फरवरी को मुंबई में आयोजीत फिनाले में 20 लड़कियों ने हिस्सा लिया, जिसमे जनता के आशीर्वाद तथा प्यार से उन्होंने यह खिताब जीता। उल्लेखनीय है कि जबलपुर की रहने मिस आवृत्ति् चौधरी 22 फरवरी को यह खिताब पूर्व विजेता शेफाली सूद ने दिया था। आवृति  इस उपलब्धि के लिए स्वयं की मेहनत और जज्बा मानतीं हैं।

आज कटनी आगमन पर लिटिल स्टार फाउंडेशन के डॉ समीर चौधरी डॉ स्नेहा चौधरी अमित सिंघई अशोक बेसानी तुसार भट्टाचार्य नीलेश तिवारी वीरेंद्र तिवारी ने स्वागत किया।सुपरानेशनल Miss Diva 2020 आवृति चौधरी ने फाउंडेशन के कार्यों को खूब सराहा। बच्चों के साथ मिलकर आवृति काफी खुश नजर आईं। बच्चों ने भी उनके साथ खूब सेल्फी ली।

Exit mobile version