सुजवां सेना ने ढेर किये दो आतंकी, असला बरामद

2018 2image 18 22 545008300save ll

जम्मू। शहर के सुजवां मिल्ट्री स्टेशन में हुए आतंकी हमले में सेना दो आतंकियों को ढेर करने में कामयाब रही है। रिपोर्ट के अनुसार दो फिदायिनों को मार गिराया गया है और उनसे हथियार और भारी मात्रा में गोला बारूद, जिसमें ग्रेनेड शामिल है, भी बरामद किए गए हैं। आतंकी सेना की वर्दी में थे और उन्होंने एके 56 राइफलें ले रखी थी।  मारे गए फिदायिन से जैशे मोहम्मद का झंडा भी मिला है जिससे यह बात साबित हो जाती है कि यह हमला जैश के अफजल गुरू स्कवायड ने किया है।

आतंकवादी सैन्य परिवारों के लिए बने हुए क्र्वाटरस में छिपे हुए हैं। सेना ने ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए एयरफोर्स के कमांडोज की मद्द भी ली है। सेना ने करीब 156 घर खाली करवा लिए हैं और परिवारों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। सेना रणनीति के तहत ऑपरेशन को अंजाम दे रही है ताकि जानी नुकसान होने से बचाया जा सके। सेना के अनुसार अभी तक एक जेसीओ और एनसीओ शहीद हुये हैं और दोनों जम्मू कश्मीर के रहने वाले हैं। गोलीबारी में एक बच्ची मारी गई है जबकि नौ लोग घायल हुए हैं जिनमें पांच महिलाएं और बच्चे भी हैं।

Yashbharat

इसे भी पढ़ें-  देश में नए आपराधिक कानून लागू होने के बाद विधि शिक्षा में बदलाव शुरू: IPC, CrPC की जगह पाठ्यक्रम में शामिल होंगे BNS, BNSS और BSA