सीरियल के लिए इस एक्ट्रैस ने बढ़ाया था 108 किलो वजन, अब नए लुक के साथ किया कमबैक

2018 3image 12 42 2818380001 ll

मुंबई: टीवी एक्ट्रैस अंजलि आनंद ने शो ‘ढाई किलो प्रेम’ के लिए अपना वजन 108 किलो त‍क बढ़ा लिया था। फिलहाल शो अब ऑफ एयर हो चुका है, लेकिन अंजलि ने नए लुक के साथ नए टीवी शो में कमबैक किया है।

yashbharat

अंजलि का नाम सुर्ख‍ियों में तब छाया जब उन्हें शो में 108 किलो से ज्यादा वजन बढ़ाने के लिए कहा गया था। ऐसा करने से उन्होंने साफ इंकार कर दिया था।

yashbharat

अंजलि इन दिनों अपने नए शो ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ में दिखाई दे रही हैं। इस शो में भी उनका लुक पिछले टीवी शो से थोड़ा मॉडर्न है। नए शो में अंजलि एक बच्ची की मां का रोल निभा रहीं हैं। जो अपनी बेटी को किसी भी हाल में स्टार बनाना चाहती हैं। इस किरदार में अंजलि पहली बार निगेटिव रोल कर रहीं हैं।

yashbharat

अंजलि ने बताया कि वह अपने इस कमबैक को लेकर काफी खुश हैं। अपने वजन पर बात करते हुए अंजलि कहती हैं कि उन्हें उनके माप के कपड़े बड़ी मुश्किल से मिलते हैं, इसिलए वह अपनी ज्यादातर शॉपिंग इंडिया के बाहर जाकर करती हैं।

yashbharat

इतना मोटा होने के बावजूद उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग का सपना पूरा किया और कभी भी हार नहीं मानी। मुझे टीवी देखने का भी बहुत शौक है। मैं घंटों टीवी देख सकती हूं। मैंने 2013 से एक्टिंग शुरू की थी।

yashbharat

साथ ही मैंने कुछ प्रोडक्ट के लिए मॉडलिंग भी की है। मैं अपने जीवन में सक्रिय रही हूं। जो ट्रैक और साइकिलिंग से प्यार है। यही वजह है कि मैं अपना वजन इससे ज्यादा नहीं बढ़ा सकती हूं। मुझे  परेशानी हो सकती है।

yashbharat

yashbharat