Site icon Yashbharat.com

सिवनी में 1 लाख लीटर शराब की बाेतलों पर चला दिया बुलडोजर

seoni news 13 06 2019 m

सिवनी। जिले के आबकारी विभाग ने अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही करते हुए मंडला रोड स्थित सरकारी गोदाम (वेयर हाउस) में रखी करीब 4 करोड़ रुपए की 1 लाख लीटर शराब गुरूवार को नष्ट की गई है।
6 माह की तय समय अवधि के बाद गोदाम में रखी बीयर को एक्सपायरी डेट का मान लिया जाता है। साथ तय समय तक स्प्रिट (ब्रांडेड शराब) का रजिस्ट्रेशन व उठाव नहीं करने पर इसे नष्ट करने के आदेश आबकारी विभाग के ग्वालियर आयुक्त ने दिए थे।
जिला आबकारी अधिकारी बी. आर. वैद्य ने बताया कि ग्वालियर आयुक्त से मिले आदेश के बाद 13 जून की दोपहर तहसीलदार प्रभात मिश्रा व आबकारी अमले की मौजूदगी में एक्सपायरी डेट की करीब 10 हजार पेटी स्प्रिट (शराब) व बीयर को नष्ट किया है।
नष्ट की गई करीब 1 लाख लीटर शराब का बाजार मूल्य 3 करोड़ 76 लाख रुपए है। कार्टून व पेटियों में रखी करीब 58 हजार शराब की बोतलों को जेसीबी व रोड रोलर से कुचलकर नष्ट किया गया है। जबकि करीब ढाई लाख बोतलों में भरी लगभग 30 हजार लीटर बीयर को गड्ढे में बहाकर उसका विनिष्टिकरण किया गया है।

Exit mobile version