भोपाल। विधानसभा कार्यसूची जारी होने और इसमे फ्लोरटेस्ट का संदर्भ गायब रहने के बीच मध्यप्रदेश में छिड़ी संवैधानिक बहस के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ राजभवन पहुंचे हैं।
मुख्यमंत्री की राज्यपाल लाल जी टण्डन से बातचीत जारी है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री सोमवार से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र तथा राज्यपाल के अभिभाषण को लेकर चर्चा करेंगे। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि अभिभाषण के तुरंत बाद फ्लोर टेस्ट को लेकर बन रहे गतिरोध को लेकर भी सीएम कमलनाथ अपना स्पष्टीकरण दे सकते हैं।

