कटनी। संजय खूबचंदानी द्वारा प्रकाशित व संपादित धार्मिक स्मारिका सिंधु दर्पण विशेषांक का विमोचन मप्र शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व प्रदेश सरकार के उद्योग राज्यमंत्री संजय सत्येन्द्र पाठक ने को वल्लभ भवन भोपाल में अपने करकमलों से किया। इस सिंधु दर्पण स्मारिका विमोचन के अवसर पर स्मारिका संपादक संजय खूबचंदानी ने मुख्यमंत्री श्री चौहान व राज्यमंत्री श्री पाठक का शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्मारिका संपादक संजय खूबचंदानी को पत्रिका प्रकाशन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान झूलेलाल जी के श्रीचरणों में नमन करता हूं और सिंधु दर्पण स्मारिका सिंधी समाज के लिए दर्पण साबित होगी, जिसकी मैं कामना करता हूं और राज्यमंत्री श्री पाठक ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामना दी।
इस विमोचन अवसर पर राहुल पुरोहित, अशोक कारड़ा, प्रीतम रीझवानी, मेघराज खूबचंदानी, दिनेश जसवानी, मोहित खूबचंदानी व अनेक नागरिक उपस्थित रहे।
नगर के समाजसेवी संजय खूबचंदानी की स्मारिका सिंधु दर्पण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व राज्यमंत्री संजय सत्येन्द्र पाठक द्वारा विमोचन होने पर साधूराम नानकानी, गंगाराम कटारिया, भाजपा जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, महापौर शशांक श्रीवास्तव, दर्शनलाल गेई, राजकुमार माखीजा, रामरतन पायल, त्रिलोकचंद भोजवानी, रमाकांत निगम, पंकज आहूजा, राजेन्द्र गेलानी, चेतन हिन्दूजा, प्रकाश प्रलय, कमल खूबचंदानी, घनश्याम चावला, नेबंद खूबचंदानी, अमृत तनवानी, मनोहर उधवानी, लक्ष्मण नंदवानी, अशोक रीझवानी, अशोक रोहरा व पूज्य सिंधी सेन्ट्रल पंचायत, झूलेलाल सेवा समिति, सिंधु नौजवान मंडल, वरूण संस्था, झूलेलाल सेवा मंडल माधव नगर तथा अनेक नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए संजय खूबचंदानी को बधाई दी।