FEATUREDLatest

साल का दूसरा सूर्यग्रहण आज : अशुभ मान रहे हैं ज्योतिषी, जानें ग्रहण के बाद क्या करना चाहिए

नई दिल्ली। साल का दूसरा सूर्यग्रहण आज पड़ रहा है। ज्योतिषी इस सूर्यग्रहण को अशुभ मान रहे हैं, क्योंकि यह 13 तारीख को पड़ रही है। सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दे रहा है, इसलिए भारत पर इसका कोई खास असर नहीं होगा। ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी तटीय हिस्से, तस्मानिया और न्यूजीलैंड के स्टेवार्ट महाद्वीप के साथ ही अंटार्टिका में दिखाई देगा।

13 जुलाई को सुबह 7 बजे से शुरू हो रहा है सूर्यग्रहण। यह साल का दूसरा सूर्यग्रहण है जो लगभग 2 घंटे 44 मिनट तक रहने वाला है। ग्रहण के बुरे प्रभाव से खुद को और अपने घर को बचाने के लिए कुछ उपाय किए जाने जरूरी हैं। ग्रहण के बाद इन कामों को करना चाहिए।

ग्रहण के दौरान खुले आसमान के नीचे नहीं रहना चाहिए।

लोगों की मान्यता है कि ग्रहण के तुरंत बाद किसी भी काम को करने से पहले नहाना चाहिए।

घर के मंदिर में रखी मूर्तियों को भी नहलाना या फिर गंगाजल छिड़कना चाहिए।

मूर्तियों और खुद को नहलाने के बाद पूरे घर में धूप-बत्ती कर शुद्धीकरण किया जाना चाहिए।

घर में या बाहर मौजूद तुलसी के पौधे को भी गंगाजल डालकर स्वच्छ करना चाहिए।

मान्यता है कि ग्रहण के बाद मन की शुद्धी के लिए दान-पुण्य भी करना चाहिए।

ऐसे होता है सूर्यग्रहण

पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमने के साथ-साथ अपने सौरमंडल के सूर्य के चारों ओर भी चक्कर लगाती है। दूसरी ओर, पृथ्वी का उपग्रह चंद्रमा भी पृथ्वी के चक्कर लगता है, इसलिए, जब भी चंद्रमा चक्कर काटते-काटते सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है, तब पृथ्वी पर सूर्य आंशिक या पूर्ण रूप से दिखना बंद हो जाता है। इसी घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।

इस बात का रखें ध्यान

बिना चश्मे के कभी भी सूर्य ग्रहण को नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए। सूर्य की तीव्र किरणों के पड़ने से आंखें खराब हो सकती है। सूर्यग्रहण को खास सोलर फिल्टर वाले चश्मों से ही देखना चाहिए।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply