FEATUREDLatestराष्ट्रीय

सालों से कर रहा रहा था हैवान पिता अपनी ही बेटियों का बलात्कार, जानें फिर क्या हुआ

कर्नाटक के मंगलुरु शहर में एक 42 वर्षीय शख्स को अपनी ही बेटियों के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पकड़े जाने पर मालूम हुआ कि वह दोनों बेटियों के साथ कई सालों से बार- बार बलात्कार कर रहा था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक 2 जून को पत्नी द्वारा कम मसाले वाला खाना बनाने पर आरोपी भड़क गया और उसपर सिलाई मशीन फेंक मारी। इसके बाद, महिला, उसके बेटे और बेटियां के साथ घर छोड़कर अपने माता-पिता के घर चली गई, जहां उसने आपबीती सुनाई।

बड़ी बेटी ने बताया कि उसका पिता 2019 से उसका बलात्कार कर रहा था, जबकि छोटी बेटी, जो कि प्री-यूनिवर्सिटी की छात्रा है, ने बताया कि उसके पिता पर 2018 से उसका यौन शोषण कर रहा है।

उसने पुलिस को यह भी बताया कि उसके पिता ने उसे धमकी दी कि वह इस सबके बारे में किसी को बताने की जुर्रत न करें। आरोपी पर अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत बलात्कार का आरोप लगाया गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम